शादी के बाद फिटनेस पर ध्यान दे रहीं दीपिका, सामने आया वर्कआउट का वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही मे रणवीर सिंह के साथ शादी रचा ली। उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों में पिछले दिनों सोशल मीडिया को घेरे रखा। लेकिन अब जब वे इन सब चीजों के फ्री होकर वापस शूटिंग पर लौटी हैं तो सेहत का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। शादी के बीच जो वर्कआउट उन्होंने मिस किया वे अब उसे दोबारा शुरू कर रही हैं। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका जमकर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। सीढ़ियों पर दौड़ती दीपिका ने टी- शर्ट और जागर्स पहने हैं।

deepika padukone gets back to workout after all her wedding functions shows the video

दीपिका का ये वीडियो ट्रेनिंग विद नैम नाम के इंस्टाग्राम अकॉउंट से शेयर किया गया है। ये दीपिका के पर्सनल ट्रेनर का अकॉउंट है। दीपिका को अपना वर्कआउट कभी मिस न करने के लिए जाना जाता है। बल्कि अपनी शादी से पहले भी वे बेहतर बॉडी के लिए काफी मेहनत करती देखी गईं थी।

दीपिका इन दिनों पति रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा की स्क्रीनिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि हाल ही में दोनों ने इटली में चंद मेहमानों के बीच शादी रचा ली और भारत आकर मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया। दोनों की शादी की तस्वीरों को लेकर उनके फैंस में काफी बेताबी थी और जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं तो इंटरनेट पर धूम मच गई। शादी से पहले भी दीपिका और रणवीर का लंबे समय तक चला अफेयर किसी से छुपा नहीं है। दोनों कई बार मीडिया के बीच खुले आम इस रिश्ते को कबूल करते दिखे हैं।

यह भी पढ़ें- कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका ने बाहों में बाहें डालकर किया शानदार डांस, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+