Deepika Padukone Birthday: पांच साल से देश की नंबर 1 हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Birthday: पांच साल से देश की नंबर 1 हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण आज, 5 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण बीते कई सालों से लगातार बॉलीवुड की शीर्ष हीरोइनों में शामिल हैं। दीपिका यूं तो 2007 में आई अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद से ही हिट हैं लेकिन बीते पांच-छह साल उनके लिए ज्यादा खास रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक, बीते पांच सालों में यानी 2015 से दर्शक उन्हें लगातार बॉलीवुड की नंबर एक हीरोइन मानते हैं।

लोगों ने दीपिका को माना नंबर एक हीरोइन

लोगों ने दीपिका को माना नंबर एक हीरोइन

बीते साल इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट लिमिटेड ने एक सर्वे किया था। इस सर्वे में फिल्म अभिनेत्रियों को लेकर लोगों से सवाल किए गए थे। सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि वो किसको देश की नंबर वन हीरोइन मानते हैं। सर्वे के मुताबिक 2020 में लोगों ने दीपिका को नंबर एक हीरोइन बताया। सर्वे कहता है कि बीते पांच साल से लगातार दीपिका को लोग बॉलीवुड की रानी की तरह देख रहे हैं।

Recommended Video

    Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में शानदार सफर | वनइंडिया हिंदी
    16 फीसदी की पसंद दीपिका

    16 फीसदी की पसंद दीपिका

    इस सर्वे के रिजल्ट के अनुसार, 16 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने दीपिका पादुकोण को देश की नंबर 1 एक्ट्रेस बताया। उनके बाद फिर प्रियंका चोपड़ा को 14 फीसदी लोगों ने नंबर वन एक्ट्रेस बताया। इन दोनों के बाद फिर कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या बच्चन, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट का नाम लोगों ने लिया।

    दीपिका के नाम कई हिट फिल्में

    दीपिका के नाम कई हिट फिल्में

    दीपिका पादुकोण 2007 से ही लगातार हिट फिल्में दे रही हैं। उनके नाम पर छपाक, कॉकटेल, चेन्‍नई एक्‍सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत जैसी फिल्में हैं। आने वाले समय में दीपिका फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। साथ की वो पठान नाम की फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं।

    रणवीर सिंह से की है शादी

    रणवीर सिंह से की है शादी

    दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। रणवीर संग शादी से पहले दीपिका ने उन्हें कई सालों तक डेट किया था। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दीपिका का नाम रणवीर से पहले भी कुछ लोगों के साथ जुड़ा था। उन्होंने सबको जवाब देते हुए 2018 में रणवीर से शादी कर ली थी।

    एक्टिंग और खूबसूरती का 'कॉकटेल' हैं दीपिका पादुकोण, एक Kiss से शुरू हुई थी रणवीर संग Love Story

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+