Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बनी भारत की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर, स्वास्थ्य मंत्रालय संग करेंगी जागरूक

Deepika Padukone Mental Health Ambassador: बॉलीवुड अभिनेत्री और The Live Love Laugh Foundation (TLLLF) की संस्थापक दीपिका पादुकोण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारत की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर की गई, जो देश में मानसिक स्वास्थ्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

deepika-padukone-india-first-mental-health-ambassador

दीपिका ने लिखा स्पेशल नोट

दीपिका पादुकोण ने इस जिम्मेदारी के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर नियुक्त किए जाने का सम्मान मिला। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने मानसिक स्वास्थ्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य के केंद्र में रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।" उन्होंने कहा कि अपने व्यक्तिगत अनुभव और पिछले एक दशक में TLLLF के माध्यम से किए गए कार्यों से उन्होंने देखा है कि जब हम मिलकर काम करते हैं, तो मानसिक रूप से स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

नई भूमिका में दीपिका

'पिकू' अभिनेत्री अपने नए पद में मंत्रालय के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएंगी, मानसिक स्वास्थ्य के कलंक को कम करने के लिए पहल करेंगी, समय पर मदद लेने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी और Tele MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) जैसे सरकारी संसाधनों का प्रचार करेंगी।

दीपिका पादुकोण ने हमेशा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने जून 2015 में The Live Love Laugh Foundation की स्थापना की थी। यह पहल उनके डिप्रेशन से जुड़ी व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी यात्रा और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दी शुभकामनाएं

दीपिका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य सचिव पुन्या सलीला श्रीवास्तव के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, "दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने, कलंक कम करने और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य का अहम हिस्सा बताने में मदद मिलेगी।"

PM मोदी का संदेश - मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा को बनाएं सामान्य

प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत को समाज और सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने लिखा, "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमें याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य हमारी संपूर्ण भलाई का अहम हिस्सा है। हमें मिलकर ऐसे माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए जहाँ मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा सामान्य हो।"

क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?

बता दें कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। WHO के अनुसार यह दिवस पहली बार 1992 में मनाया गया था, जिसकी शुरुआत World Federation for Mental Health (WFMH) ने की थी।

इस साल का अभियान उन लोगों की मानसिक और सामाजिक-भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है, जो मानवतावादी संकटों से प्रभावित हैं। WHO के अनुसार सभी लोगों, सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के प्रदाताओं, स्कूल स्टाफ और सामुदायिक समूहों को मिलकर काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+