डीपफेक वीडियो फोटोशॉप्ड तस्वीरों से कैसे है अलग और किस तरह पहचानें? एक्सपर्ट से जानें

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड) वीडियो से संबंधित हालिया विवाद ने ऑनलाइन सुरक्षा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डीपफेक को 'गलत सूचना का अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप' बताया है।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत यह सुनिश्चित करना प्लेटफॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है कि किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जब किसी उपयोगकर्ता या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए। अगर, प्लेटफॉर्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफॉर्म को कोर्ट में खींचा जा सकता है।

Deepfake videos

डीपफेक फोटोशॉप की गई तस्वीरों से किस तरह अलग है?
डीपफेक तकनीक वीडियो सामग्री को बनाने या हेरफेर करने के लिए उन्नत मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करती है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है, जैसे व्यक्ति कुछ ऐसा कह या कर रहे हैं, जो उन्होंने वास्तव में कभी नहीं किया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जेनरेटिव एडवर्सरियल नेटवर्क (जीएएन) नामक एक प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जाता है, जहां दो मशीन लर्निंग मॉडल मिलकर काम करते हैं। एक जालसाजी बनाने के लिए और दूसरा उनका पता लगाने के लिए। साइबर सिक्योरिटी, डेटा गवर्नेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट कनिष्क गौड़ ने बताया कि इस दोहराती हुई प्रक्रिया के परिणामस्वरूप ज्यादा विश्वसनीय फेक वीडियो बनाते हैं, जो फोटोशॉप्ड तस्वीरों की स्थिर प्रकृति से कहीं ज्यादा हैं।

डीपफेक वीडियो का पता कैसे लगाएं?
डीपफेक वीडियो को पहचानना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन, असंभव नहीं। कनिष्क गौड़ सुझाव देते हैं कि किसी को अप्राकृतिक पलक झपकाने के पैटर्न, चेहरे की विकृतियां, या आवाज और होंठों की एक्टिविटी के बीच बेमेल जैसी विसंगतियों पर ध्यान देना चाहिए।

डीपफेक खतरे से निपटने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए?

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट के अनुसार, सरकार को विशेष रूप से डीपफेक द्वारा उत्पन्न अद्वितीय चुनौतियों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों में संशोधन करना चाहिए। सरकार को अधिक परिष्कृत पहचान उपकरणों के विकास का समर्थन करना चाहिए जिनका उपयोग अधिकारियों और जनता द्वारा किया जा सकता है।

नागरिकों को डीपफेक की प्रकृति और डिजिटल सामग्री का आलोचनात्मक मूल्यांकन करने के तरीके के बारे में सूचित करने के लिए शैक्षिक पहल की जानी चाहिए। डीपफेक के प्रसार का पता लगाने और उसे कम करने के लिए तकनीकी कंपनियों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ काम करने की आवश्यकता है।

लोकसभा चुनावों को कर सकता है प्रभावित
उन्होंने कहा यह भी कहा कि भारत और दुनिया को डीपफेक का पता लगाने के लिए प्रतिस्पर्धी उपकरण बनाने की भी आवश्यकता है, ये विज्ञापन और ओपन सोर्स दोनों हो सकते हैं। डीपफेक से निपटने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। क्योंकि ये फरवरी 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+