फिल्म अभिनेता प्रकाश राज, एचडी कुमारस्वामी समेत 15 को मिला जाने से मारने का धमकीभरा पत्र
Recommended Video
नई दिल्ली। जानेमाने फिल्म अभिनेता, सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सहित 15 लोगों को जान से मारने की धमकी का पत्र मिला है। इस पत्र में इन लोगों को गद्दार बताया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि 29 जनवरी तक अपनी अंतिम यात्रा के लिए तैयार रहो। निजगुनंदा स्वामीजी आप और आपके लोगों ने अपने ही धर्म को धोखा दिया है, अपनी अंतिम यात्रा के लिए 29 जनवरी, 2020 के लिए तैयार रहिए। इस पत्र में जिन और लोगों का नाम लिखा है वह भी अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर लें।

कुमारस्वामी बोले मैं जानता हूं कौन है इसके पीछे
पत्र में जिन अन्य लोगों का नाम लिखा है उसमे बजरंग दल के पूर्व नेता महिंद्रा कुमार, निजगुनंद स्वामी, निदुममिडी स्वामी, जयप्रकाश स्वामी, अभिनेता चेतन कुमार, बीटी ललिता नायक, महेश चंद्र गुरू, प्रोफेसर भगवान, मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार अमीन मट्टू, चंद्रशेखर पाटिल और पत्रकार अग्नि श्रीधर शामिल हैं। जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि यह मुझे जान से मारने की साजिश है क्योंकि वह समाज में शांति के लिए काम करते हैं। लेकिन मैं इन धमकियों की वजह से शांत नहीं बैठूंगा। मैं जानता हूं इसके पीछे कौन है।
प्रकाश राज ने साझा किया पत्र
कुमारस्वामी ने कहा कि जो भाजपा से जुड़े संगठन हैं वह दूसरे समुदाय में आतंकी गतिविधियों की बात करते हैं लेकिन यह उनके खुद में आतंकी हैं। बहुत ही सावधानीपूर्वक यह लोग गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कर्नाट के गृहमंत्री बासवाराज बोम्मई ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, इस मामले की जांच की जाएगी। वहीं अभिनेता प्रकाश राज ने इस धमकीभरे पत्र को ट्विटर पर साझा किया है और लिखा है कि कायर संगठन का पत्र। एक कायर गुट का पत्र मुझे धमकी दे रहा है।
हम डरने वाले नहीं
भाजपा सरकार की खुलकर आलोचना करने वाली बृंदा करात ने इस धमकीभरे पत्र पर कहा कि इन कायराना धमकीभरे पत्र से कभी भी हमारा काम नहीं रुकेगा। पुलिस को इस मामले को देखना चाहिए और जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। इस पत्र के मिलने के बाद बेलगावी मठ की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि निजगुनंदा स्वामी उदारवादी संत के रूप में जाने जाते हैं। दो वर्ष पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद बेलगावी पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications