97 तेजस और 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर सेना में होंगे शामिल, डील को मिली मंजूरी

Deal to acquire aircrafts for army and airforce has been cleared: भारतीय सेना को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। भारतीय रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 97 अतिरिक्त तेजस विमान और 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

ये दोनों ही एयरक्राफ्ट भारत में विकसित किए गए हैं। लड़ाकू विमानों की यह डील 1.1 लाख करोड़ रुपये कि है। तेजस मार्क 1-ए लड़ाकू विमानों को भारतीय वायु सेना के लिए जबकि हेलिकॉप्टरों को वायु और थल दोनों सेना के लिए लिया जा रहा है। परिषद ने अतिरिक्त सौदों को भी मंजूरी दी है। डील की कुल कीमत करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है।

Tejas

यह डील भारत के इतिहास में स्वदेशी निर्माताओं को मिला सबसे बड़ा ऑर्डर होगा। हालाँकि, अभी तक जो ऑर्डर्स दिए गए हैं उनकी जरुरत थी। भविष्य में निर्माताओं के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात हो सकती है। कीमतों की लेकर बात तय होने पर कैबिनेट समिति द्वारा लास्ट साइन ऑफ किया जाएगा। विमानों को सेना में अंतिम रूप से शामिल होने में कम से कम 10 साल तक का समय लग सकता है।

सुखोई Su-30 MKI विमान के एक बड़े अपग्रेड को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। IAF के पास 260 से अधिक Su-30 विमान हैं। सुखोई का यह अपग्रेड स्वदेशी होने की अनुमान है, जिसमें भारत द्वारा विकसित रडार, एवियोनिक्स और सबसिस्टम होंगे।

बात करें तेजस एमके-1ए की तो यह हल्का लड़ाकू विमान है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह एक महत्वपूर्ण परिचालन क्षमताओं वाला चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसमें एक सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक-स्कैन्ड एरे (AESA) रडार, एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EWU), हवा में ईंधन भरना (AAR) सूट शामिल हैं। यह विमान हवा से हवा में मार करने क्षमता रखता है।

तेजस एमके-1ए, भारत का पहला स्व-निर्मित फाइटर जेट है। इसे फरवरी 2019 में पूरी तरह से हथियारों से लैस फाइटर जेट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल करने के लिए मंजूरी प्राप्त हुई थी।

यह पढे़: PM मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तस्वीरें देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+