PM मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तस्वीरें देखकर आप हो जाएंगे हैरान
PM Modi took a sortie on a Tejas: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी और इसके बाद उन्होंने HAL यानी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड फैसिलिटी का दौरा भी किया, अपनी इस रोचक यात्रा के बारे में उन्होंने खुद ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है कि "तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की।"
'हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं'
इसके बाद पीएम मोदी ने लिखा कि 'मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
'ये वन सीटर है और ये जेट इंजन वाले प्लेन है'
मालूम हो कि तेजस इंडिया का स्वदेशी जेट विमान है, ये वन सीटर है और इसमें जेट इंजन लगा है, इसमें कम्पाउण्ड-डेल्टा पंख है। इसी साल जुलाई में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा के सात साल पूरे किए थे और इसने पहली बार उड़ान 2001 में भरी थी।
अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था तेजस नाम
साल 2003 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इसको 'तेजस' नाम दिया था और साल 2016 को ये विमान को सेवा में शामिल हुआ था। ये बहुत शक्तिशाली है और ये करीब आठ से नौ टन भार ले जा सकता है तो वहीं, ये विमान सुखोई की तरह कई तरह के हथियार को भी कैरी कर सकता है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में तेजस विमान से उड़ान भरी। pic.twitter.com/Rg9tSW33Jf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications