बधिर खिलाड़ियों का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई सरकारी अधिकारी, एयरपोर्ट से घर नहीं गए खिलाड़ी

नई दिल्ली। बधिर ओलंपिक 2017 (Deaflympics) में खेलकर वापस भारत लौटे बधिर खिलाड़ियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया और एयरपोर्ट से घर जाने से इनकार कर दिया। यह भारतीय बधिर खिलाड़ी सोमवार रात को वापस लौटे और उन्होंने एयरपोर्ट से घर जाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उनके स्वागत के लिए कोई भी सरकारी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा था, जिसके चलते उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए एयरपोर्ट से जाने से इनकार कर दिया। हालांकि, खेल मंत्री विजय गोयल इन दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते वह खुद उनका स्वागत करने के लिए वहां नहीं पहुंच सके।

बधिर खिलाड़ियों का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई सरकारी अधिकारी, एयरपोर्ट से घर नहीं गए खिलाड़ी

यहां आपको जानकर हैरानी होगी कि इन लोगों में ऐसे खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने बधिर ओलंपिक 2017 में पदक जीते हैं। बधिर ओलंपिक 2017 के प्रोजेक्ट मैनेजर केतन शाह ने कहा है कि इन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, लेकिन न तो खेल मंत्री उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और ना ही सरकार का कोई और अधिकारी ही वहीं पहुंचा।

बधिर खिलाड़ियों का स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई सरकारी अधिकारी, एयरपोर्ट से घर नहीं गए खिलाड़ी

आपको बता दें कि बधिर ओलंपिक 2017 का आयोजन टर्की में किया गया था। इसकी शुरुआत 18 जुलाई 2017 से हुई थी और यह 30 जुलाई 2017 को खत्म हुआ था। इस बार के बधिर ओलंपिक में कुल 97 देशों ने हिस्सा लिया था। इस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बावजूद इसके भारत सरकार ने उनकी अनदेखी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+