जंगल में कुत्ते खा रहे थे चार साल की मासूम का शव, पिता का दोस्त ले गया था साथ
पटियाला। बीते मंगलवार को घर से गायब हो गई चार साल की बच्ची की क्षत-विक्षत लाश को पुलिस ने बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला के करीब बच्ची का शव मिला है। बच्ची के शव को कुत्तों ने नोच-नोच कर क्षत-विक्षत कर रखा था। बच्ची के पिता के दोस्त से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।
पुलिस ने मंगलवार को लड़की के पिता के दोस्त राम सिंह को गिरफ्तार किया था। 23 साल के राम सिंह पर बच्ची को मारने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता से निजी दुश्मनी का बदला लेने के चलते राम सिंह ने बच्ची को शिकार बनाने के शक में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राम सिंह से सख्ती दिखाई तो उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार ली।
राम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 24 अक्टूबर को तब बच्ची का अपहरण कर लिया था, जब वो अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची का परिवार इस समय किसी धार्मिक कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहा था और इसी का फायदा उसने उठाया। राम सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने जंगल मे ले जाकर बच्ची की हत्या कर दी।
मध्य प्रदेश के बैतूल में तीन साल की बच्ची का यौन शोषण, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती