भारत में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए Favipiravir दवा को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस बीच कोविड-19 से होने वाली मौत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश में 3.80 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोरोना के इलाज के लिए एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर (Favipiravir) के प्रतिबंधित उपयोग को मंजूरी दी है। हालांकि डीसीजीआई ने इस दवा का उपयोग इमरजेंसी के दौरान ही करने का निर्देश दिया है।

एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर को मंजूरी देते हुए डीसीजीआई इसके इस्तेमाल के लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं। डीसीजीआई ने कहा इस दवा का उपयोग केवल आपातकाल के मामले में किया जा सकता है और परिवार की सहमति अनिवार्य होगी। इसके अलावा र्स की अवधि 14 दिन है और पहले 1,000 रोगियों की स्थिति की निगरानी की जाएगी। बता दें कि एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर को मंजूरी मिलने के बाद ग्लेनमार्क पूरे भारत के 10 प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों से नामांकित 150 रोगियों के साथ फेविपिरवीर के चरण 3 नैदानिक परीक्षणों का आयोजन कर रहा है।
Remdesivir दवा को भी मिली मंजूरी
COVID-19 के इलाज में असरदार एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर इसी महीने के अंत तक भारत के बाजार में उपलब्ध होगी, एनडीटीवी की खबर के मुताबिक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने हाल ही में गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस रोगियों को रेमेडिसविर दवा देने की मंजूरी दी है जिसके बाद रेमेडिसविर अब अधिक व्यापक रूप से इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगी। मालूम हो कि रेमेडिसविर को कोरोना के इलाज के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली है।
भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के करीब
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 82.4 लाख से भी अधिक हो चुका है वहीं, अब तक महामारी से 4.46 लाख लोगों की जान जा चुकी है। भारत में शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में 13,586 नए केस मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 3,80,532 हो गई। वहीं, एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के कारण 336 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से अभी तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक कोरोना वायरस के 2,04,711 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 1,63,248 हैं।
यह भी पढ़ें: WHO प्रमुख ने कोरोना वायरस को लेकर दुनिया को दी बड़ी चेतावनी, बोले- महामारी फैलने की रफ्तार...












Click it and Unblock the Notifications