24 साल बाद मुंबई को फिर दहलाने की साजिश रच रहा है अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम

नई दिल्‍ली। इंडिया का मोस्‍ट वांटेड अपराधी और 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्‍टर माइंड दाऊद इब्राहिम 24 साल बाद एक बार फिर मुंबई को दहलाने की साजिश में लगा है। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस ने पाकिस्‍तान में रह रहे दाऊद के भाई और भारत में उसके गुर्गे की बातचीत को इंटरसेप्‍ट करने के बाद किया है। दाऊद के इस मंसूबे के बारे में केंद्र सरकार को सूचन दे दी गई है। इस कॉल इंटरसेप्‍ट के बाद यह तो साफ हो गया है कि भारत के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली जगहों पर उसके गुर्गे मौजूद हैं।

24 साल बाद मुंबई को फिर दहलाने की साजिश रच रहा है अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम

न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम के गुर्गे मुंबई हमले जैसी बड़ी साजिश की तैयारी में हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में लग गई है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस कॉल इंटरसेप्‍ट में मुंबई पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इकबाल को जबरन उगाही और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे मुंबई में मौजूद उसके घर से अरेस्ट किया गया है।

Recommended Video

      Dawood Moved his location 4 times since PM Modi came in Power । वनइंडिया हिंदी

      ISI के साथ मिलकर दंगा भड़काना चाहता है दाऊद

      वहीं एक जानकारी यह भी मिली है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत के कई जगहों पर दंगे फैलावाने की साजिश में है। यहीं नहीं वह आईएसआई के लिए फंडिंग भी जुटा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि भारत में इंडियन मुजाहिदीन और सिमी की कमर टूट चुकी है। यही कारण है कि आईएसआई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की मदद से भारत में दंगा भड़काना चाहता है। विदेशों से फंड ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+