दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर लगाया मकोका, 5 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र कंट्रोल ऑर्गेनाइज्ड एक्ट, 1999 (मकोका) लगा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने रिजवान कासकर और दो अन्य आरोपियों को विशेष मकोका कोर्ट में पेश किआ। जहां कोर्ट ने सभी तीन आरोपियों रिजवान कासकर, अहमद रजा और अशफाक तौलवाला को 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था। रिजवान इकबाल कास्कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जब वो देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।
दाऊद के हवाला कारोबार के देखरेख करने वाले अहमद रजा के प्रत्यर्पण के बाद इकबाल कासकर के बेटे रिजवान के गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी गई थी। आपको बता दें कि उसी दिन अहमद रजा को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अहमद रजा को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अहमद रजा के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह दाऊद इब्राहिम का हवाला का कारोबार संभालता था।
यह भी पढ़ें- फिरौती मांगने के आरोप में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्कर मुंबई से गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications