दाऊद इब्राहिम की 4 संपत्ति आज होगी नीलाम, क्या आप भी चाहते हैं खरीदना, जानें क्या है कीमत
Dawood Ibrahim Property Auction: अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की आज शुक्रवार 5 जनवरी को चार संपत्ति नीलाम होने वाली है। ये चारों संपत्ति दाऊद इब्राहिम के परिवार के स्वामित्व वाली है। ये संपत्ति सिर्फ 19 लाख रुपये से ज्यादा के आरक्षित मूल्य पर बेचे जाएंगे।
मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर रत्नागिरी की खेड़ इलाके में SAFEMA दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार की 4 प्रॉपर्टी है, जिसकी आज नीलामी होगी। ये जमीन दाऊद इब्राहिम की पैतृक संपत्ति हैं और महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबाके गांव में स्थित हैं।

दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी की नीलामी SAFEMA कर रही है। दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होने की वजह से इसपर नीलामी दूसरी बार हो रही है। इसे कोई भी आम आदमी बोली लगाकर खरीद सकता है।
हालांकि बोली लगाने वालों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति जिसका आना निश्चित है, वह वकील और पूर्व शिव सेना सदस्य अजय श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने अतीत में आतंकवादियों की तीन संपत्तियों पर सफलतापूर्वक बोली लगाई है। इन संपत्तियों में मुंबई में दाऊद का बचपन का घर भी शामिल है, जहां उसका जन्म हुआ था।
दाऊद इब्राहिम की चारों संपत्ति की लिस्ट, जो होगी नीलाम
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले की खेड़ तालुका की चार संपत्त दाऊद इब्राहीम की मां अमीना बी के नाम से है। जो आज नीलाम होने वाली है।
- पहली प्रॉपर्टी: 13 गुंठा की कीमत 9,41,200 रुपये
- दूसरी प्रॉपर्टी: 8 गुंठा की कीमत 8,08,700 रुपये
- तीसरी प्रॉपर्टी: 0.169 गुंठा की कीमत 15,400 रुपये
- चौथी प्रॉपर्टी: 17 गुंठा की कीमत 1,56,270 रुपये
दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले ने क्या कहा?
अजय श्रीवास्तव ने 2001 में जिन दुकानों के लिए बोली लगाई थी, वे कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। लेकिन फिर भी अजय श्रीवास्तव को उम्मीद है कि 1993 के मुंबई विस्फोटों के मास्टरमाइंड दाऊद के घर का अनुबंध जल्द ही मिल जाएगा। वकील ने कहा कि वह एक सनातन पाठशाला (स्कूल) शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
'मैंने डर को खत्म करने के लिए नीलामी में हिस्सा लिया था...'
अजय श्रीवास्तव ने कहा कि, "मैंने 2020 में बंगले के लिए बोली लगाई थी। एक सनातन धर्म पाठशाला ट्रस्ट की स्थापना की गई है और स्कूल का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। मैं शुक्रवार को नीलामी में भाग लूंगा। मैंने डर को खत्म करने के लिए 2001 में नीलामी में भाग लिया था दाऊद इब्राहिम को लोगों के दिलों से बाहर कर दिया गया है और उसके बाद कुछ लोग आगे आए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications