एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी ने शुरू की मॉडलिंग, बॉथटब के हॉट फोटोशूट ने मचाया हडकंप
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी ने शुरू की मॉडलिंग, बॉथटब के हॉट फोटोशूट ने मचाया हडकंप
नई दिल्ली। एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, दुनिया को छोड़कर जाने के बाद भी वो दुनिया के सफल बिजनेसमैन में आज भी गिने जाते हैं। लेकिन इस बार उनकी बेटी जिनकी उम्र महज 22 वर्ष है वो सुर्खियों में हैं। इवा ने हाल ही में मॉडिलिंग वर्ल्ड में कदम रखा है और उन्होंने बॉथटब में हुए फोटो शूट को शेयर किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बॉथटब के हॉट फोटोशूट ने मचाया हडकंप
इवा ने मॉडलिंग की शुरूआत ब्यूटी कैंपन के हॉट फोटोशूट से किया है। जिसमें इवा एक कंपनी के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करती दिखाई दे रही है। वो एक बॉथटब में बैठी हैं। इस फोटो में इवा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इवा के शेयर करते ही ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। अपने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूट को पोस्ट करते हुए जॉब्स ने ब्रांड और इसके संस्थापक एमिली वीस को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "@emilyweiss और @glossier पर सभी का सबसे बड़ा धन्यवाद!

इवा ने इस ब्रांड के लिए किया ये फोटोशूट
इवा ने ये मॉडलिंग डेब्यू ग्लॉसियर प्लेफुल हॉलीडे ब्यूटी कैंपन के लिए किया है। इन फोटो में साबुन से भरे झांग वाले टब में वो बिना कपड़ों के लेटी दिख रही और उसके गले, कान और उंगलियों में सोने के गहने दिख रहे हैं। इसके साथ नाखून में गहरे लाल रंग की नेलपॉलिस नजर आ रही है। इस पोज में वो बहुत ही आकर्षक लग रही है।

इवा के हैं ढ़ाई लाख फैंस
बता दें इवा के जबरदस्त फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर है उनके ढाई लाख से अधिक फैन हैं। यहीं कारण है कि मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली इवा के लिए कहा जा रहा है कि वो इस ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी बड़ी पहचान बना लेंगी। बेहद खूबसूरत दिखने वाली इवा ने दुनिया के अंडर 25 टॉप घुड़सवारों में से एक हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टडी कर रही हैं। वर्ष 2021 में वो अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications