क्राइम पेट्रोल देख सीखी तरकीब फिर किन्‍नर साथी के साथ मिलकर बहू ने किया सास का कत्‍ल

जयपुर। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने किन्‍नर साथी के साथ मिलकर सास की हत्‍या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्‍या का खुलासा कर दिया है। रोजाना बहू की सास से अनबन रहती थी। उनमें हाथापाई भी होती थी। इसी से खफा बहू ने अपने परिचित किन्नर की मदद से सास की तकिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्‍या के पीछे लूट भी खास वजह है। आरोपी बहू की पहचान प्रिंयका नेगी उर्फ पूजा और उसकी किन्‍नर साथी की पहचान सुजीत उर्फ सुनीता के रूप में हुई है।

प्रियंका की हुई थी दूसरी शादी

प्रियंका की हुई थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि 3 साल पहले मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की शादी जयपुर में बेलदारों का मोहल्ला, आमेर रोड, सुभाष चौक निवासी बीना देवी शर्मा (62) के बेटे संजय उर्फ बबली से हुई थी। संजय पोलियोग्रस्त होने से विकलांग है। यह प्रिंयका की दूसरी शादी थी. शादी के बाद से प्रियंका और उसकी सास बीना देवी के बीच अनबन रहती थी। आरोपी बहू के मुताबिक उसकी सास उसे किसी से बात करने नहीं देती थी। और न ही उसे घर के बाहर जाने देती थी। यहां तक की पिछले तीन साल से उसने आरोपी बहू को मायके भी नहीं जाने दिया। इस बात को लेकर दोंनों के बीच काफी झगड़ा होता था।

प्रियंका ने रची हत्‍या की साजिश, किन्‍नर साथी को भी किया शामिल

प्रियंका ने रची हत्‍या की साजिश, किन्‍नर साथी को भी किया शामिल

सास के कठोर व्यवहार और अच्छा रवैया नहीं होने से प्रियंका ने उसकी हत्या की साजिश रची। प्रियंका ने इसी मकान में सालों तक किराए पर रहे एक किन्नर सुजीत उर्फ सुनीता को भावनाओं में फंसाकर साजिश में साथ ले लिया और 28 अप्रैल को जब घर में सब सो गए तो उसे मुख्य गेट से मकान की तीसरी मंजिल पर बुला लिया। फिर दोनों ने कमरे में घुसकर सोती हुई बीना देवी की तकिए से मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि क्राइम पेट्रोल देखकर प्रियंका ने शातिराना तरीका अपनाया।

गहना भी हुआ चोरी

गहना भी हुआ चोरी

प्रियंका की पुरानी वारदात को ध्यान में रखते हुए उसकी सास बीना अपने गहने अपनी बेटी के पास रखती थी लेकिन शादी के समारोह में शामिल होने के लिए बीना ने अपने गहने बेटी से वापस मांगे। वापस गहने घर में आने के बाद प्रियंका ने सुनीता के साथ मिलकर गहने चुराने की साजिश रची। प्रियंका और सुनीता ने मिलकर गहने और बीना की हत्या कर दी। प्रियंका की मदद से ही सुनीता मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल हुई और इस घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद दोनों गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+