'मनवा लागे' सॉन्ग पर साड़ी पहन दो लड़कियों ने किया गजब का डांस, यूजर बोले- नजर नहीं हट रही
'मनवा लागे' सॉन्ग पर साड़ी पहन दो लड़कियों का डांस वायरल
Manwa Laage Song Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस वीडियो का अंबार है, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसी होती है, जिनको देखने के बाद लोग बार-बार उसे देखना पसंद करते हैं। अब ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो लड़कियां साड़ी में डांस करती नजर आ रही है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' चाहे पुरानी हो गई हो, लेकिन उसका गाना 'मनवा लागे' आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस गाने के अंदर कई ऐसी चीजें है, जो लोगों को अपना दीवाना बनाता है, खासकर महिलाओं को। अब इस खूबसूरत गाना पर साड़ी पहने दो लड़कियों ने डांस किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस डांस वीडियो में साड़ी पहने दो लड़कियों को 'मनवा लागे' गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को कोरियोग्राफर रिद्धि गज्जर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में गाने की कुछ लाइनें लिखीं है।
1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वीडियो में रिद्धि गज्जर, अलीशा प्रजापति के साथ डांस करतीं नजर आ रही हैं। दोनों साड़ी में क्लासिकल फ्यूजन करतीं हुई दिखाई दे रही हैं। उनके शानदार मूव्स और हाव-भाव लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। इस वीडियो को 12 मई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। जिसे अब तक 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
लोग इस डांस को काफी पसंद कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह वीडियो लाखों लाइक्स का हकदार है। एक अन्य ने लिखा, "मेरी नजर आपके एक्सप्रेशन से नहीं हटा सकती। ऐसे ही किसी ने उनके डांस को बहुत सुंदर बताया तो किसी ने कमाल लिखा।












Click it and Unblock the Notifications