Metro के अंदर जबराट डांस करके फंसी युवती, यूजर्स बोले- इस जगह को तो बख्श दो, अब होगी कार्रवाई
हैदराबाद: सोशल मीडिया पर आजकल रील्स की भरमार है। लोग रील्स बनाने के लिए कहीं भी शुरू हो जाते हैं। वीडियो कंटेंट के नाम पर लोग ना सड़क देखते हैं और ना बाजार। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के अंदर कपल्स फाइट की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर से मेट्रो सुर्खियों में आ गया है। इस बार दिल्ली नहीं बल्कि हैदराबाद मेट्रो चर्चाओं में है। वो भी एक लड़की की डांस रील्स के चक्कर में। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नई बहस भी छिड़ गई है।

हैदराबाद मेट्रो में लड़की का जबरदस्त डांस
अक्सर डांस का ट्रेंड यूजर्स बहुत ज्यादा फॉलो करते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर आपको डांस की वीडियो खूब देखने को मिलेगी। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों हैदराबाद मेट्रो के अंदर से वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की मेट्रो के अंदर जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है। लड़की के डांस की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। एक वीडियो में वो मेट्रो के अंदर डांस करती नजर आ रही है, जबकि दूसरी वीडियो में प्लेटफॉर्म पर डांस कर रही है।

12 सेकंड के वीडियो ने मचाया बवाल
वायरल वीडियो में युवकी को मेट्रो में ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। 12 सेकंड के इस वीडियो में लोग मेट्रो के अंदर सीट पर बैठे हैं, तो दूसरी तरफ लड़की इंस्टा रील्स बनाने के लिए डांस कर रही है। वहीं यात्री भी उसके डांस को देख रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोग लड़की के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ मेट्रो प्रशासन को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यूजर्स ने कर दी मेट्रो प्रशासन की खिंचाई
इस वीडियो को Hi Hyderabad नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर 44 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कमेंट में लोगों के रिएक्शन की भरमार है। कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ आलोचना। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा दिया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कैसे वीडियो बनाने की इजाजत दी जाती है? एक यूजर ने हैदराबाद मेट्रो को टैग करते हुए पूछा कि क्या इस तरह की वीडियो बनाने की इजाजत है?

लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज
वहीं लगातार आलोचना के बाद मेट्रो के अंदर डांस करने वाले लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यहां तक की इस मामले में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि युवकी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कुछ यूजर्स ने युवती का समर्थन किया है। उनका कहना है कि अगर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ तो फिर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आप भी देखिए मेट्रो के अंदर डांस का वायरल वीडियो....(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications