डेलीहंट-एएमजी मीडिया के #StoryForGlory का दिल्ली में हुआ फिनाले, चुने गए 12 बेहतरीन कहानीकार
नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारत में जिस तेजी से डिजिटल कॉन्टेंट का विस्तार हो रहा और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। डिजिटल कॉन्टेंट की लोकप्रियता से साफ है कि देश में बेहतरीन कॉन्टेंट लोगों को पढ़ने और देखने को मिल रहा है। भारत के 12 बेहतरीन कॉन्टेंट क्रिएटर की तलाश एक खास टैलेंट हंट के जरिए की गई है। दरअसल देश के अग्रणी लोकल कॉन्टेंट प्लेटफॉर्म डेलीहंट ने अडानी ग्रुप की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट की शुरुआत की थी, जिसका नाम #StoryForGlory था। इस टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले बुधवार को दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमे 12 प्रतियोगियों को टॉप-12 में चयनित किया गया। इन लोगों का चयन दो मुख्य कैटेगरी वीडियो और प्रिंट में हुआ। इस टैलेंट हंट की शुरुआत मई माह में हुई थी, जिसमे 1000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इनमे से कुल 20 लोगों को आगे के चरण के लिए चुना गया था।

अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभावानों की तलाश
इस खास अभियान के जरिए प्रतियोगियों की ना सिर्फ बेहतरीन क्रिएटर्स की पहचान की गई बल्कि उन्हें इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने का अवसर भी मुहैया कराया । इस प्रतियोगिया के जरिए प्रतियोगियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करने का भी अवसर मुहैया कराया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य भारत की बेहतरीन प्रतिभाओं की तलाश करना था, जोकि करेंट अफेयर्स, न्यूज, विज्ञान, तकनीक, कला, संस्कृति आदि के क्षेत्र में बेहतरीन कॉन्टेंट क्रिएट कर सकें।
8 हफ्तों की फेलोशिप मिली
जिन 20 प्रतियोगियों का चयन हुआ था उन्हें MICA में 8 हफ्तों की फेलोशिप के साथ दो हफ्तों का टीचिंग सेशन भी मुहैया कराया गया। इस दौरान इन प्रतियोगियों की खास ट्रेनिंग हुई और इन सभी लोगों को 6 हफ्तों का समय दिया गया कि वह अपने प्रोजेक्ट को सबमिट कर सके। इस दौरान इन सभी प्रतियोगियों को देश की प्रमुख मीडिया संस्थान की ओर से मदद मिलती रही, कैसे अपनी स्किल को बेहतर किया जा सके।
ज्यूरी पैनल में कौन शामिल
प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए इंडस्ट्री के शीर्ष शख्सियतों का जज पैनल बनाया गया था, जिसमे डेली हंट के फाउंडर विरेंद्र गुप्ता, एएमजी मीडिया नेवटर्क्स लिमिटेड के एडिटर इन चीफ और सीईओ संजय पुगलिया, इंडियन एक्सप्रेस के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका, फिल्म कैंनियन की फाउंडर अनुपमा चोपड़ा, शी द पीपल की शैली चोपड़ा, गांव कनेक्शन के फाउंडर नीलेश मिस्रा, फैक्टर डेली के को-फाउंडर पंकज मिश्रा शामिल थे।
डेलीहंट के फाउंडर ने अभियान को सराहा
डेलीहंट के फाउंडर विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि डेलीहंट भारत के मीडिया इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रतिभावान लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। हमारे पास तकनीक का सहयोग है जिसके जरिए देश के बेहतरीन कहानीकारों की हम पहचान कर सकते हैं। डिजिटल न्यूज और मीडिया काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह अपनी प्रतिभा को खासकर कहानी के माध्यम से बताने में सफल रहा। #StoryForGlory अभियान के जरिए हमने देश के मीडिया मंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है
संजय पुगलिया ने भारत को कहानीकारों का घर बताया
वहीं एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ व एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने कहा कि हम कहानियों से भरे देश से आते हैं, भारत कई कहानीकारों का घर है। डेलीहंट के साथ मिलकर हम भारत की अगली पीढ़ी के कहानीकारों की पहचान करने में सफल हुए हैं,साथ ही उन्हें उनकी क्षमताओं को और बेहतर करने का मौका दिया है। इस अभियान में हमे लोगों की जो प्रतिक्रिया मिली वह बेहतरीन थी। अभियान इस बात को दर्शाता है कि हम अच्छे कॉन्टेंट को लेकर प्रतिबद्ध हैं, साथ ही अच्छे कॉन्टेंट को मुहैया कराने के लिए नए रास्ते तलाशते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications