डेलीहंट ऐप पर देखिए मैन वर्सेज वाइल्ड शो की एक्सक्लूसिव झलकियां
नई दिल्ली। दुनिया के चर्चित शो मैन वर्सेज वाइल्ड का नया एपिसोड आने को तैयार है जो कि 12 अगस्त को प्रसारित होगा। इस शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशहूर एडवेंचर होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं। डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेज वाइल्ड शो के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'बिहाइंड द सीन्स' में नजर आएंगे। इस चर्चित शो की झलकियां आप डेलीहंट एक्सक्लूसिव के रूप में डेलीहंट ऐप पर देख सकते हैं।

बता दें कि शो मैन वर्सेज वाइल्ड शो में आपने अक्सर बेयर ग्रिल्स को जंगलों में मुश्किल हालात से जूझते हुए देखा होगा। बेयर ग्रिल्स इस शो में तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए बताते हैं कि अगर आप जंगल में फंस जाते हैं तो खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। इस शो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शिरकत कर चुके हैं। लेकिन अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो में नजर आएंगे। इस बारे में खुद बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है।
बेयर ग्रिल्स ने पीएम मोदी के शो में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने पीएम मोदी के साथ का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया हुआ है। जिसमे उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि पीएम मोदी उनके शो में नजर आएंगे। बेयर ने ट्वीट करके लिखा है कि दुनियाभर के 180 देश के लोग पीएम नरेंद्र मोदी अनजाने पहलू से रूबरू होंगे। आप पीएम मोदी के इस शो को डिस्कवरी चैनल पर भी 12 अगस्त रात 9 बजे देख सकते हैं।
बेयर ग्रिल्स ने जो वीडियो जारी किया है उसमे देखा जा सकता है कि पीएम मोदी एक गाड़ी में हैं। वह शो के होस्ट बेयर से बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ एक नाव में भी बैठे देखे जा सकते हैं। जिसमे दोनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बेयर पीएम मोदी को एक जैकेट भी भेंट करते हैं। दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी वीडियो के एक हिस्से में हिंदी में बात करते हुए दिखते हैं।
यह भी पढ़ें- Man Vs Wild में खतरों का सामना करेंगे पीएम मोदी, सामने आई तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications