Daily Political Update: राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी जंग तेज, आज इन दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
Political Roundup of Assembly Election States: राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव की जंग तेज हो रही है। बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दोनों राज्यों में लगातार दौरे हो रहे हैं। सोमवार को पीएम मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर हैं, जबकि तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला हुआ है।
मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बाद अब सियोसी दलों की नजर राजस्थान और तेलंगाना पर हैं। एक दिन पहले ही राहुल गांधी और पीएम मोदी ने कई चुनावी संभाओं को संबोधित किया, जिसके बाद एक बार फिर पीूएम मोदी ने कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। इधर, राजस्थान की तरफ से कांग्रेस में प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने जन समर्थन जुटाया।

वहीं तेलंगाना की जंग भी पहले से तेज हो रही है। सत्तारूढ़ दल बीआरएस के खिलाफ बीजेपी और कांग्रेस दोनों की हमलावर हैं। अमित शाह आज तेलंगाना के दौरे पर हैं। ऐसे में जानिए सोमवार (20 नवंबर) को चुनावी राज्यों का हाल, सिर्फ एक खबर में...
राजस्थान विधानसभा का चुनावी दिनभर
राजस्थान की कुल 200 सीटों में से 199 पर 25 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनावी दौरा जारी है। पाली के जाडन और पीलीबंगा में सभा को संबोधित किया। वहीं अजमेर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
- कांग्रेस को पीएम मोदी ने घेरा: हनुमानगढ़ में पीएम मोदी ने कहा, "जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार और भाई-भतिजावाद होती है। उन्हें कभी आपकी चिंता नहीं होती। अब तो कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है।" उन्होंने कहा कि "मैं आपको गारंटी देने आया हूं जिसने भी गरीबों को लूटा है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यहां राजस्थान में भी वह दिन दूर नहीं, जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे होंगे।"
- पाली में बरसे पीएम मोदी: पाली में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने सुना है कि यहां खुद को जादूगर कहने वाले CM अपनी हार से इतने बौखला गए हैं कि उन्होंने मीडिया को भी धमकाना शुरू कर दिया है। लेकिन लोग बताते हैं कि लाल डायरी के पन्नों और गणपति प्लाजा से निकलते माल की खबरों पर यहां अघोषित प्रतिबंध लग गया है। मीडिया को दबाकर इनसे जुड़ी खबरें दिखाने से रोका जा रहा है। जिनकी नैया को जनता ने डुबाने का ठान लिया है वो कांग्रेस पैसे देकर अखबारों में फर्जी लहर चलवा रही है। अरे जादूगर साहब आपका जादू आपकी काली कमाई के सच को दबा नहीं सकता है।.."
- नड्डा का गहलोत पर हमला: राजसमंद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "...आज राजस्थान भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, किसानों के साथ तिरस्कार, तुष्टीकरण की राजनीति के मामले में नंबर एक है... जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार, व्यभिचार, लूट होगी।"
- संबित पात्रा का कांग्रेस से सवाल: जयपुर में बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, "सबसे पहले उन्हें (कांग्रेस) ओबीसी से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करे और कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी के लिए क्या किया है ये घोषित करे... उनसे पूछें कि उन्होंने ओबीसी के बारे में किस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की... राहुल गांधी ने पहले कहा था कि वह जाति-आधारित राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं.. .लोग जानते हैं कि ओबीसी के कल्याण के लिए कौन काम कर रहा है..."
- धर्म के नाम पर मांगते हैं वोट: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केकड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''...आपको सोचना पड़ेगा कि धर्म और जाति की बात चुनाव के समय क्यों होती है...असली नेता जिसने आपके लिए काम किया है वे काम के आधार पर वोट मांगते हैं...उनकी (भाजपा) मध्य प्रदेश में 18 साल से सरकार है लेकिन वे जब मंच पर खड़े होते हैं, एक काम का नाम नहीं लेते... वहां भी वे धर्म और जाति के बारे करते हैं और उसी के आधार पर वोट मांगते हैं... "
- पीएम मोदी को खड़गे ने घेरा: अनूपगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हमारे प्रधानमंत्री उन क्षेत्रों में हर जगह जा रहे हैं जहां चुनाव हैं। उन्होंने वो बातें कहना बंद कर दिया है जो वो कहा करते थे। वो कहते थे कि विदेश से काला धन वापस लाकर सबको 15 लाख रुपए दूंगा। वो कहते थे कि हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां देंगे। अब दस साल पूरे होने जा रहे हैं। किसानों से कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करेगी। क्या ऐसा हुआ?
- महंगाई पर पायलट का निशाना: अजमेर के केकड़ी में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...योगी आदित्यनाथ यहां आए थे, उनसे पूछो कि यहां पर LPG सिलेंडर 1100 रुपये में क्यों बिक रहा है? तो वे कहते हैं हिंदुस्तान-पाकिस्तान... हम पूछते हैं कि किसानों के खिलाफ आपने 3 काले कानून क्यों बनाएं, तो जवाब आता है मंदिर और मस्जिद।"
तेलंगाना विधानसभा चुनाव का हाल
तेलंगाना की कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में एक दिन पहले जहां बीजेपी राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर थे, वहीं सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस बार तेलंगाना का रण त्रिकोणीय नजर आ रहा है। बीआरएस की जंग सीधी कांग्रेस और बीजेपी से है।
- बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "KCR, ओवैसी की पार्टी और कांग्रेस, तीनों परिवारवादी पार्टियां हैं। ये तीनों पार्टियां 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब है 2 जेनरेशन, KCR और KTR, 3G का मतलब है 2 जेनरेशन, ओवैसी की पार्टी और 4G का मतलब है कांग्रेस पार्टी, जवाहर लाला नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी। भाजपा न 2G है, न 3G है और न 4G है। भाजपा तेलंगाना के लोगों की पार्टी है।"
- 4% मुस्लिम आरक्षण हटाएंगे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "हमने तय किया है कि हमारी सरकार बनते ही हम 4% मुस्लिम आरक्षण हटा देंगे और इसे SC, ST और OBC के बीच वितरित करेंगे...ओवैसी तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उनका (केसीआर) चुनाव चिह्न एक कार है, लेकिन केसीआर, केटीआर और कविता के पास कार का स्टीयरिंग नहीं है। यह ओवेसी के पास है...''
- ओवैसी का पलटवार: हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "बीजेपी आरक्षण को लेकर झूठ बोल रही है क्योंकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को जो आरक्षण मिल रहा है वो धर्म के आधार पर नहीं मिल रहा है उनको उनके सामाजिक, शैक्षणिक, पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण मिल रहा है और हर मुसलमान को नहीं मिल रहा। पिछड़ेपन मुसलमानों में एक पिछड़े वर्ग की सूची बनाई गई है उन्हीं को आरक्षण दिया जा रहा है...आखिर बीजेपी को दिक्कत क्या है?...क्या वो नहीं चाहते कि भारत मजबूत देश मुल्क बने। ये इनकी नफरत की सियासत है।"
- प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा, "यह पूरी तरह से निराधार बयान है, जो प्रियंका गांधी ने दिया है। यह सच नहीं है, यह पूरी तरह से झूठ है... कांग्रेस वह पार्टी है जो सभी प्रकार की कट्टर पार्टियों, सभी प्रकार की राष्ट्र-विरोधी पार्टियों, चाहे कोई भी हो, के साथ मिल जाएगी। उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। सत्ता के लिए, वे कुछ भी करेंगे..."












Click it and Unblock the Notifications