Daily Political Update: चंपई सरकार की बड़ी जीत, UCC पर बोले सीएम धामी- 'जल्द पूरी होगी प्रतीक्षा'

Daily Political Roundup:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को भगवान राम को समर्पित बताया।

उधर, चंपई सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत ​हासिल कर लिया। चंपई सरकार के पक्ष में 47 वोट मिले, तो वहीं विपक्ष में 29 वोट पड़े।

daily political roundup update today up budget 2024 jharkhand politics rahul gandhi yatra in ranchi

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कहा कि जल्द ही लोगों की प्रतीक्षा समाप्त होगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय के दौरान फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

योगी सरकार ने पेश किया बजट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है और यह आस्था, अंत्योदय व विकास के लिए है। बजट में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 346 करोड़, अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़, तो वहीं महाकुंभ मेला 2025 के लिए 2500 करोड़ रुपए आवंटन करने का प्रस्ताव है।

चंपई सरकार ने हासिल किया बहुमत

सियासी उठापटक के बीच सोमवार को झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन की सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। उनके विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं, विपक्ष में 29 वोट पड़े। फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे 8.5 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है, अगर उनमें हिम्मत है तो मेरे नाम से दर्ज जमीन के पेपर दिखाएं और अगर यह साबित हो गया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।'

यूसीसी पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उत्तराखंड में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बताया कि काफी समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। पूरा देश इस समय उत्तराखंड की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की लंबे समय से सबको प्रतीक्षा थी। बहुत जल्द सबकी प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। कल इसको विधानसभा में पेश करेंगे और आगे इसपर चर्चा होगी।

निजीकरण में जुटी है भाजपा: राहुल गांधी

रांची में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि HEC काम न करे और आने वाले दिनों में वे HEC का नाम बदलकर अडानी का नेमप्लेट लगा देंगे। वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+