Daily Political Update: राज्यसभा चुनाव में सपा के साथ हो गया 'खेला', मनोज पांडे बोले- अगर राजनीति में...

Daily Political Roundup: उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में आज राज्यसभा चुनाव हुए। जिसमें समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के सात विधायकों ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की है।

इससे पहले सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आठवां समन जारी किया है।

daily political roundup update today rajya sabha election sp cross voting up politics latest news

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर हैं। पीएम ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

यह चुनाव सच्चे साथियों की पहचान के लिए: अखिलेश

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी। यह चुनाव यह जानने के लिए था कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है।

अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही: मनोज पांडे

राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने अपने पद से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। वहीं, इस्तीफे के बाद मनोज कुमार पांडे का बयान आया है। उन्होंने कहा, "जनता ने मुझे कई बार वोट देने का मौका दिया है। अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही। हम जनता के लिए चुन के आए हैं और जिस जनता ने हमें चुना है उसके लिए हमें केवल सोचना है।"

पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल दौरे पर रहे। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस और CPI(M) के नए गठबंधन का कैसा हाल हो गया है, उनका एक ही ट्रैकरिकॉर्ड है कि कैसे उन्होंने देश को दशकों तक एक ही परिवार के कब्जे में रखा। ये लोग केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन बाकी देश में ये एक-दूसरे के BFF यानि बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर हैं।"

सीएम केजरीवाल को आठवां समन जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आठवां समन जारी किया है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, "कोर्ट ने 16 मार्च की तारीख दी है उसके पहले बार-बार समन भेजना इस बात को दर्शाता है कि बीजेपी और ईडी को अब कोर्ट का भी इंतजार नहीं हो रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+