Daily Political Update: 'राहुल गांधी को लॉन्च करने में फेल हो गई कांग्रेस', अमित शाह ने कसा तंज

Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले चर्चा थी कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

इसे लेकर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार तय कर चुकी है और इस वजह से राहुल अमेठी छोड़ रायबरेली भाग गए। वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए भाजपा पर पलटवार किया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

Daily Political Update

20 बार लॉन्च हो चुके राहुल गांधी: अमित शाह

राहुल गांधी के अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को 20 बार लॉन्च कर चुकी है, मगर उनकी लॉन्चिंग सफल नहीं हुई। कांग्रेस को राहुल गांधी को लॉन्च करने में सफलता नहीं मिली।

कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने क्या कहा

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार न किसी से डरा है और न ही कभी किसी से डरेगा। गांधी किसी से नहीं डरते। मैं अमेठी के लिए नया नहीं हूं। मैं यहां 41 साल से हूं।

केएल शर्मा को लेकर बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हमारे परिवार का किशोरी लाल शर्मा से पुराना नाता रहा है। वह हमेशा अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। जनसेवा के प्रति उनका जुनून अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।"

राहुल गांधी को लेकर क्या बोलीं डिंपल यादव

राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर पीएम मोदी के तंज पर समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनका डर है जिससे वे 'परिवार और परिवाद' पर हमला कर रहे हैं। यह जनता है जो लोकतंत्र में निर्णय लेती है। यह पार्टी का निर्णय है कि कौन कहां से चुनाव लड़ता है और कौन कहां से नामांकन दाखिल करता है। हम इस पर सवाल नहीं उठा सकते। मुझे लगता है कि यह सरकार इस देश में लोकतंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करना चाहती है"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+