Daily Political Update: नारी शक्ति के मुद्दे पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, सोनिया गांधी बोलीं- देश खतरे में

Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में चुनावी रैली में कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उधर, कांग्रेस ने भी जयपुर में 'न्याय पत्र महासभा' का आयोजन किया और केंद्र सरकार पर सियासी बाण छोड़े।

Daily Political Roundup

वहीं, सीपीआई एम ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है, तो वहीं पश्चिम बंगाल में एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले पर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

दुनिया में आज भारत का डंका: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शनिवार को सहारनपुर से चुनावी शंखनाथ किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी, जबकि NDA, मोदी सरकार मिशन के लिए है।

लोकतंत्र का चीरहरण करने में लगे मोदी जी: सोनिया गांधी

वहीं, कांग्रेस ने जयपुर में 'न्याय पत्र महासभा' का आयोजन किया। सोनिया गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारा देश खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं।

सीपीआई एम का खाता फ्रीज

लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि त्रिशूर में हमारे जिला सचिव को एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें पासबुक के साथ बैंक जाने का निर्देश दिया गया। हमें बैंक द्वारा बताया गया कि खाते में लेनदेन की अनुमति नहीं है। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए इसे राजनीति से प्रेरित हमला करार दिया।

एनआईए अधिकारियों पर हमला

पश्चिम बंगाल में एनआईए अधिकारियों पर हमले के बाद सियासत फिर गरमा गई। मामले में भाजपा ने ममता सरकार को घेरा है। वहीं, इस प्रकरण में बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में सख्ती से निपटेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+