Daily Political Update: 'मोदी की गारंटी' की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस, सस्ते सिलेंडर पर भी सियासत
Daily Political Roundup: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर, कथावाचक जया किशोरी समेत कई हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये अवॉर्ड भारत के सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी को बढ़ावा देगा।

वहीं, मोदी की गारंटी को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है। उधर, गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट देने पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे चुनावी जुमला बताया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोटिवेशन बनेगा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह अवॉर्ड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोटिवेशन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जब समय बदलता है और नये युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा, इस अवॉर्ड से क्रिएटर्स के काम को एक बहुत बड़ी पहचान मिलने वाली है। आज जिन्हें ये अवॉर्ड मिले हैं उन विजेताओं को बधाई।
मोदी की गारंटी की शिकायत करेगी कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी रैलियों में मोदी की गारंटी के प्रचार को लेकर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस अब मोदी की गारंटी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत कर सकती है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मोदी की गारंटी के खिलाफ हम चुनाव आयोग में शिकायत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी यह प्रचार एक व्यक्ति का प्रचार है, ना कि पार्टी का और सरकार का। इसलिए यह नियमों के खिलाफ है।
गैस सिलेंडर पर सियासत
महिला दिवस पर पीएम मोदी के गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट देने के ऐलान के बाद सियासत गरमा गई। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने इसे चुनावी जुमला बताया। कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान गैस सिलेंडर के दाम काम करने की बात कही थी, लेकिन 5 साल में दाम कम नहीं किया। बीजेपी आज के दिन दाम कम कर चुनावी माहौल बनाना चाहती है।
गठबंधन पर क्या बोले उमर अब्दुल्लाह?
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य की अन्य विपक्षी पार्टी पीडीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के पीएम मोदी के परिवार को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications