Daily Political Update: टूट रहा इंडिया गठबंधन! सपा ने दिखाया कांग्रेस को आइना, तो अखिलेश के साथ हुआ 'खेला'

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संभल स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कुछ लोग कई अच्छे काम मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। उन कार्यों को संतों और जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार आना शुरू हो गई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को तेवर दिखाते हुए कहा कि वह सीट शेयरिंग पर बात बनने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

daily political roundup update

वहीं, पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला पर पीएम मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग करने का बड़ा आरोप लगाया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कुछ काम मेरे लिए छोड़े गए हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं। देश में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का ज्वार अद्भुत है। आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी गई। कुछ लोग कई अच्छे काम मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। हम उन अधूरे कामों को संतों और जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे।

सपा ने दिखाया कांग्रेस को आइना!

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में फूट बढ़ती जा रही है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आइना दिखाया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आईं और सूची इधर से भी गई। जिस दिन सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

गुलाम नबी आजाद का बड़ा आरोप

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दोनों नेताओं पर सार्वजनिक जांच से बचने के लिए पीएम मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि, गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, "दिल्ली में सूत्रों से पता चला है कि फारूक अब्दुल्ला केंद्रीय नेतृत्व से रात में मिलने का प्रयास करते हैं। मैंने ये नहीं कहा कि वे मिले हैं"

सपा पर मौर्य का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में विपक्षीय पार्टियों में भूचाल आया हुआ है। सपा से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। नई पार्टी बनाने पर मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैंने सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। वे जो चाहेंगे वो मुझे स्वीकार्य होगा।" वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राज्य या केंद्र में सत्ता में नहीं हैं। वह कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। और मैं उनका सब कुछ लौटा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+