Daily Political Update: कमलनाथ ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, पीएम ने कांग्रेस को घेरा

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उधर, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि अगले एक दो दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा है।

daily political roundup update today narendra modi varanasi congress sp kamalnath tweet politics

वहीं, भाजपा में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूव सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

पीएम ने साधा राहुल पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। यहां पीएम ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया, यहां के नौजवानों से उनका भविष्य छीना। अब कांग्रेस के युवराज काशी और यूपी के नौजवानों को नशेड़ी कह रहे हैं। जबकि, उनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं। काशी यूपी का नौजवान तो विकसित यूपी बनाने में जुटा है।

गिरफ्तार हो सकते हैं केजरीवाल: आप

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी लगातार समन जारी कर रही है। इसी बीच अब आम आदमी पार्टी द्वारा दावा किया गया है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा, "हमें जानकारी है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें बताया जा रहा है कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है ​तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए। अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें।"

कमलनाथ का कांग्रेस की यात्रा को लेकर ट्वीट

बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। मैं लोगों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आग्रह करता हूं।"

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 तारीख को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी जरूरत जनता को मुद्दे समझना और बीजेपी जिस तरीके से साजिश करेगी उससे अपने कार्यक्रता और जनता को बचाना। वे किस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट को लूटा था ये बैलेट से वोट हुआ था इसलिए इनकी चोरी पकड़ी गई। वरना मशीन से वोट पड़ा होता, तो इनकी चोरी कहां से पकड़ी जाती? ये वोट लूटने का काम करते हैं ऐसे लोगों को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+