Daily Political Update: परिवारवाद पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने लालू यादव को बताया राम विरोधी

Daily Political Roundup:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेलंगाना दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद से ​परिवारवाद को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई।

पीएम मोदी के परिवारवाद के बयान पर लालू यादव ने भी पलटवार किया, तो वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को राम विरोधी बताया।

daily political roundup update today narendra modi familism lalu yadav bjp opposition politics news

वहीं, ईडी के समन के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की घोषणा हुई। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

पीएम मोदी ने बोला परिवारवाद पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में परिवारवाद को लेकर लालू यादव समेत विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के चहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है। इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट रहता है। तेलंगाना में जैसे TRS के BRS बनने से कुछ नहीं बदला था वैसे ही BRS के जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला।

लालू यादव का आया बयान

पीएम मोदी के परिवारवाद के बयान पर लालू यादव का भी बयान सामने आया है। लालू यादव ने पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को हिंदू विरोधी बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। क्या मोदी का परिवार नहीं है। वहीं, लालू यादव के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई है।

दिल्ली सरकार ने पेश किया बजट

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान कई अहम घोषणाएं की गईं। बजट के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आज दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। महिलाओं को सशक्त बनाने का यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। अब उन्हें पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।"

परिवारवाद पर क्या बोले सम्राट चौधरी

परिवारवाद को लेकर बचे सियासी घमासान के बीच लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।, सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू यादव राम विरोधी हैं। भाजपा एक परिवार है। आज हमने लिखा है कि PM मोदी का परिवार हम हैं। PM मोदी लगातार भारत के विकास की गाथा लिख रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+