Daily Political Update: मुख्तार अंसारी की मौत पर उठे सवाल, बेटा बोला- 'पापा की मौत कोई स्वाभाविक नहीं'

Daily Political Roundup: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। परिजनों और विपक्ष के कई नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उधर, बिहार में विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारों पर मुहर लग गई है।

आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

daily political roundup update

यह कोई स्वाभाविक मौत नहीं: उमर अंसारी

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उनके परिजन लगातार सवाल उठा रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि यह कोई स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि संयोजित हत्या मौत है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता को धीमा जहर दिया जा रहा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझ शक है और मैंने पत्र लिखा है कि पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए।

आज न्याय मिल गया है: अलका राय

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कहा, "मैं क्या कह सकती हूं? यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं न्याय के लिए उनसे प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया है। हमें घटना (हत्या) के बाद कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।" बता दें कि अपने भाई को चुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए मुख्तार अंसारी ने भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की गोलियों से भुनवा कर हत्‍या करवा दी थी।

यूपी अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा: अखिलेश यादव

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार की मौत की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि आज उत्तर प्रदेश सरकारी अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यह यूपी में कानून व्यवस्था का शून्य काल है।

बिहार में इंडिया गठबंधन में हुआ सीट बंटवारा

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर बात बन गई है। आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+