Daily Political Update: ममता के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा कर रही वार तो डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस
Daily Political Roundup: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इंडिया गठबंधन को जोरदार झटका दिया। सीएम ममता के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राजनीति गरमा गई है।
भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उधर, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है और इंडिया गठबंधन में सबकुछ सही होने का दम भर रही है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम..
सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल में वो किसी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी। सीएम ममता ने कहा, 'मेरी कांग्रेस से पार्टी से कोई चर्चा नहीं हुईा एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही भाजपा को हराएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं दी गई है।'
पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को दूसरा बड़ा झटका तब लगा, जब ममता बनर्जी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी सभी 13 सीटों चुनाव लड़ने के लिए अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी सभी 13 जीतों पर विजयी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वो ममता बनर्जी को फॉलो नहीं करेंगे।
भाजपा ने बोला हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये INDIA गठबंधन नहीं है, ये घमंडिया गठबंधन है। इसी तरह बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इंडिया गठबंधन पहले से ही एक गैर-स्टार्टर गठबंधन था। ये कभी गठबंधन था ही नहीं और न कभी गठबंधन रहेगा। जो लोग आपस में रोज लड़ते रहते हैं ऐसे पार्टी का गठबंधन कैसे हो सकता है?
राहुल गांधी किसी से नहीं डरता
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा और असम सरकार पर हमलावर हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने धुबरी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी से डरने वाले नही हैं। उन्होंने फिर से असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications