Daily Political Update: 'वे बाबर से प्यार करते हैं, न कि भगवान राम से', कांग्रेस पर असम सीएम ने बोला तीखा हमला
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन की आज बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, भाजपा ने नीतीश कुमार के इंडिया अलायंस के संयोजक नहीं बनाने पर तंज कसा है। उधर, राम मंदिर समारोह के निमंत्रण को ठुकराने पर हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं पर हुए कथित हमले के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
खड़गे बने इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, एमके स्टालिन समेत कई नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नीतीश कुमार ने संयोजक बनाने वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बैठक के बाद खड़गे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक बातचीत आगे बढ़ रही है।
नीतीश नहीं बने संयोजक, भाजपा ने कसा तंज
इंडिया गठबंधन का संयोजक नहीं बनाए जाने पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता इस उम्मीद में थी कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बने। लेकिन, इंडिया गठबंधन के लोग उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाना चाहते। यह स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार को पीएम बनाने का सपना दिखाकर एनडीए से अलग किया गया था, वो केवल सपना ही था। 2024 में इंडिया गठबंधन की हार तय है।
वो बाबर से प्यार करने वाले लोग: हिमंत बिस्व सरमा
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय गलत था। इस पावन समारोह में केवल प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वालों को बुलाना चाहिए। वे बाबर से प्यार करते हैं, न कि भगवान राम से। इसलिए उनको निमंत्रण भेजना गलत निर्णय था।
साधुओं पर हमले से उबला सियासी पारा
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं की भीड़ द्वारा कथित पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और तृणमूल सरकार आमने सामने हो गई है। घटना पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि साधु वहां मौजूद तीन लड़कियों का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे, जिन पर लोगों ने उनको पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा इस घटना को गलत तरीके से पेश कर रही है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications