Daily Political Update: '2029 में एक देश एक चुनाव होगा', भाजपा के इस दिग्गज नेता ने किया ऐलान
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु दौरे पर रहे। यहां कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ देगा।
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव बॉन्ड को लेकर भाजपा को घेरा है। उधर, आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू शरणार्थियों को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जवाब दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कन्याकुमारी में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर करार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि DMK और कांग्रेस का इंडी गठबंधन तमिलनाडु को कभी विकसित नहीं होने देगा। इनका इतिहास घोटालों से भरा हुआ है। यह लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आते हैं। इस बार बीजेपी का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ देगा।
इन पाकिस्तानियों की हिम्मत?, बोले केजरीवाल
सीएए को लकर दिए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान से खफा हिंदू शरणार्थियों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस पर अब सीएम केजरीवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की, हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं?
चुनावी बॉन्ड पर बोले अखिलेश
चुनाव बॉन्ड को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को परेशान और बदनाम करने के लिए एजेंसियों को सहारा लेते हैं। वह चुनाव बॉन्ड लेने के लिए एजेंसियों को इस्तेमाल करते हैं। इस बार बार जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।
सम्राट चौधरी का बयान
एक देश चुनाव की चर्चाओं के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 2029 में एक देश एक चुनाव होगा। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि 2029 में एक साथ चुनाव हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications