Daily Political Update: 'विरासत टैक्स' को लेकर गरमाई राजनीति, भाजपा ने घेरा तो कांग्रेस ने किया पलटवार

Daily Political Roundup:लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' वाले बयान के बाद राजनीति ​गरमा गई है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया, तो भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को 'देशभक्त' कहते हैं, वे जाति जनगणना के 'एक्स-रे' से डर गए हैं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

Daily Political Update

कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी विरासत टैक्स को लेकर चल रही बहस के बीच कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक टैक्स लगाकर और लोगों की मेहनत की कमाई पर नजर है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

दिल्ली में 'सामाजिक न्याय सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को देशभक्त बताते हैं, वो जाति जनगणना के एक्स रे से डर गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अन्याय झेलने वाली 90 प्रतिशत आबादी के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनके जीवन का मिशन है।

बेनकाब हो गई कांग्रेस: अमित शाह

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' वाले बयान के बाद राजनीतिक गरमा गई है। बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है। गृह मंत्री का कहना है कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। अमित शाह ने कहा, "जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए। सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले।"

कन्नौज से लड़ेंगे अखिलेश यादव?

कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा ने तेज प्रताप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन, अब यहां से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नौज में तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने से पार्टी कार्यकर्ता नाखुश नजर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+