Daily Political Update: बिहार में 'दखखम' दिखाएंगे पवन सिंह, भाजपा कांग्रेस एक दूसरे पर छोड़ रहे सियासी बाण
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी रैलियों में दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर सियासी बाण छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने कांग्रेस और डीएमके पर जमकर हमला बोला।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग के पीएम मोदी के प्रहार पर पलटवार किया। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। जिसमें कई वादे किए गए हैं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

DMK और कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि DMK और कांग्रेस कभी तमिलनाडु के युवाओं के सपनों को पूरा नहीं कर सकते। डीएमके ने हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति की है। डीएमके का ध्यान कभी भी तमिलनाडु के विकास पर नहीं रहा। पीएम ने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अपने तीसरे कार्यकाल में विकास के लिए और अधिक मजबूती से काम करेगी, यह मोदी की गारंटी है।''
अंग्रेजों के साथ किसने गठबंधन किया: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणापत्र पर 'मुस्लिम लीग' वाली टिप्पणी पर पलटवार किया। राहुल ने कहा कि राजनीतिक मंचों पर किए गए झूठे दावों के बावजूद इतिहास अपरिवर्तित है। गांधी ने पूछा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान, किसने अंग्रेजों के साथ गठबंधन किया? जब भारत की जेलें कांग्रेस नेताओं से भरी हुई थीं, तब देश को विभाजित करने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार कौन चला रहा था?
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा का घोषणापत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में 25 हजार नौकरियां, 400 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है। बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो पार्टी 'डीटीएच' मॉडल पर काम करेगी जो विकास, परिवर्तन और सद्भाव का प्रतीक है।
पवन सिंह काराकाट सीट से लड़ेंगे चुनाव
आखिरकार भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मैं अपनी मां से किया वादा पूरा करूंगा, मैं बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लडूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications