Daily Political Update: '550 साल बाद भगवान राम घर आ रहे, यह गर्व की बात', असम में बोले अमित शाह
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम मंंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
गृहमंत्री अमित शाह ने असम में कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि 550 साल बाद भगवान श्रीराम की घर वापसी हो रही है।वहीं, राहुल गांधी ने भारत जोड़ाे न्याय यात्रा के दौरान लोगों को संबाेधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर करारा हमला बोला।

उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रालोद के साथ गठबंधन पर बयान दिया है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
श्रीरंगम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम मंदिर में दर्शन की रंगनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम ने मंदिर में कंबा रामायणम के छंदों का पाठ सुना। इस दौरान तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंंत्री हेलीकॉप्टर से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले दक्षिण भारत के मंदिरों में घूम रहे हैं।
550 साल बाद श्रीराम की घर वापसी: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को असम दौरे पर रहे। इस दौरान शाह ने अयोध्या राम मंदिर समारोह को लेकर बयान दिया। उन्होंने ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि भगवान राम 550 साल के बुरे दौर के बाद घर लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्वोत्तर में शांति और विकास लाने का अभियान सफल रहा है।
सवाल सीट का नहीं, जीत का है, बोले अखिलेश
लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटोंं के बंटवारे को लेकर चल रही कश्मकश के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांंग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बयान दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी और रालोद के जयंत चौधरी के साथ अच्छी वार्ता हुई है। कांग्रेस के साथ भी हमारी वार्ता जारी है। दिल्ली में कई बैठके हो चुकी हैं। और सवाल सीट का नहीं, जीत का है। इसलिए जीत के आधार पर हम सब मिलकर फैसला लेंगे।
राहुल ने बोला भाजपा आरएसएस पर हमला
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं। मणिपुर में प्रधानमंत्री नहीं जाते, इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना हम एक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करें।












Click it and Unblock the Notifications