Daily Political Update: 'जहां राहुल गांधी है, वहां विश्वसनीयता हो ही नहीं सकती', बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Daily Political Roundup: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।

वहीं, केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं, मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम होना ही लोकतंत्र है। राहुल गांधी को लोकतंत्र की परिभाषा पता नहीं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

daily political roundup

जनता इस तानाशाही का जवाब देगी: सुनीता केजरीवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल क्यों भेजा गया है? देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में रहेंगे।

कंगना ने बोला राहुल गांधी पर हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा"अगर लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो हम किस चीज की तैयारियां कर रहे हैं? जनता का आप पर विश्वास होना, प्रेम होना, क्या लोकतंत्र की हत्या है? ये लोकतंत्र की हत्या नहीं, ये ही लोकतंत्र है। राहुल गांधी को शायद पता नहीं है कि लोकतंत्र की परिभाषा क्या है।"

अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल

केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, "भाजपा में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि जिस गति से देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है उससे और प्रधानमंत्री मोदी से मैं बहुत प्रभावित हूं और उनके नेतृत्व में आगे और अच्छा काम करना चाहूंगा।"

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर जोरदार हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम् का उद्घोष किया करती थी, वो कांग्रेस आज देश के टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है। इससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है। देश की जनता नरेंद्र मोदी की बात पर विश्वास करती है। जहां राहुल गांधी है, वहां विश्वसनीयता हो ही नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+