Dahi Handi Utsav: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान की जगह हादसा, 63 'गोविंदा' घायल
Dahi Handi Utsav: मुंबई में दही हांडी की उत्सव की धूम की बीच कुछ हादसे भी हुए। अगल-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में कुछ गोविंदा घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि अधिकतर हादसे व्यवस्था में खामियों की अनदेखी के चलते हुए।
महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव की मंगलवार को धूम रही। शहर के हर नुक्कड़ और कोने में पारंपरिक ढोल की थाप तथा लोकप्रिय फिल्मी गीतों की धुनें उत्सव के उत्साह में उमंग भर दी। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र दही-हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

उत्सव के दौरान मुंबई के अगल- अलग स्थानों पर गोविंदा ने नौ और दस-स्तरीय मानव पिरामिड बनाने का प्रयास किया। कई गोविंदा समूहों ने मुंबई, ठाणे और अन्य स्थानों पर दही हांडी तोड़ते समय बैनर और पोस्टर पर सामाजिक संदेश प्रदर्शित किए। उत्सव में महिला गोविंदा समूहों ने भी उत्सवों में भाग लिया।
मंगलवार शाम 7 बजे तक, 63 गोविंदा इन पिरामिड बनाने के प्रयास के दौरान घायल हो गए थे। इनमें से आठ को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, 32 का उपचार बाह्य रोगी विभागों में किया गया, और 23 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो गोविंदा राजावाड़ी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जबकि अन्य केईएम, सेंट जॉर्ज, एमटी, भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और कुर्ला भाभा अस्पतालों में थे।
बता दें कि दही-हांडी का त्योहार भाद्रपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी कि नवमी को मनाया जाता है। मुंबई, ठाणे, मीरा रोड़, भायंदर, कल्याण, नवी मुंबई और पनवेल में राजनेताओं द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में पुरस्कार की भारी राशि, मशहूर हस्तियों की मौजूदगी और मनोरंजन कार्यक्रमों के बीच बारिश की फुहारों ने दही हांडी उत्सव को और मजेदार कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए बीएमसी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दही हांडी कार्यक्रम, भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाले जन्माष्टमी त्योहार का हिस्सा है, मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में उत्साही भागीदारी देखी गई।
उत्सवों के कारण कई इलाकों में यातायात जाम हो गया क्योंकि दही हांडी को प्रमुख चौराहों और जंक्शनों पर लटका दिया गया था। गोविंदा समूहों से संबंधित बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहन और अन्य वाहनों ने भी भीड़भाड़ को बढ़ा दिया। बीईएसटी ने यातायात की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर भर में 55 बस मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications