Dabangg-3: सेट पर शिवलिंग को लेकर मचा हंगामा, अब सलमान खान ने दी सफाई
नई दिल्ली। दबंग 3 की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर तख्त लगाने वाले मामले पर अब सलमान खान ने सफाई दी है। सलमान खान ने कहा है कि शिवलिंग की सुरक्षा और उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए लकड़ी के तख्तों से ढका गया था, मैं खुद शिव भक्त हूं। आपको बता दें कि दबंग 3 की शूटिंग के दौरान की लकड़ी के तख्तों से ढके एक 'शिवलिंग' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर गुरुवार को सामने आईं।

इसको लेकर मध्य प्रदेश के विपक्षी नेता हमलावर हो गए है कमलनाथ सरकार से कार्रवाई की मांग करने लगे। फिल्म का सेट महेश्वर में नर्मदा नदी के तट पर बनाया गया है। भोपाल जिले के हुजूर के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बयान में कहा कि राज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के गठन के बाद हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं देखने को मिली हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में लापरवाही करने वाले महेश्वर के प्रशासनिक अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है। रामेश्वर शर्मा घटना के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और कहा कि ये भगवान शिवर का अपमान है।
पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य कांग्रेस मीडिया विभाग की प्रमुख शोभा ओझा ने कहा कि ये भाजपा नेताओं की 'संकीर्ण मानसिकता' है। उन्होंने कहा कि हमें शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, लेकिन भाजपा नेताओं की संकीर्ण मानसिकता के कारण राज्य ने पार्टी के15 साल के शासन के दौरान विकास नहीं देखा। वहीं कांग्रेस नेता आर मध्य प्रदेश सरकार में खेल युवा कल्याण मंत्री जूती पटवारी ने सलमान खान का बचाव करते दिखे हैं। उन्होंने सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमले से धार्मिक सद्भाव का संदेश देते रहे हैं। लेकिन भाजपा की सोच नफरत से भरी है और यह पार्टी लोगों में दुश्मनी पैदा करके राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
यह भी पढ़ें- सलमान पर शिवलिंग के ऊपर तख्त लगाकर डांस करने का आरोप, BJP विधायक ने खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications