सलमान पर शिवलिंग के ऊपर तख्त लगाकर डांस करने का आरोप, BJP विधायक ने खोला मोर्चा
Bhopal News, भोपाल। सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग-3 शूटिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई है। आरोप है कि शूटिंग में हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में दबंग-3 कि शूटिंग चल रही है, आरोप है कि शूटिंग के दौरान शिवलिंग के ऊपर तख्त लगाकर डांस किया गया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसका विरोध किया है और कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि अभिनेता सलमान खान के शिवलिंग के ऊपर तख्त रखकर डांस कर रहे हैं, जिससे हिन्दू भावनाओं का खिलवाड़ हुआ है। सलमान ने क्या कभी किसी मजार पर ऐसे तख्त लगाकर शूटिंग की है।

रामेश्वर शर्मा ने सलमान के नाम पर सीएम कमलनाथ और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा किया और चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द इस मामले में सलमान समेत दोषियों पर एफआईआर करे और जो अधिकारी वहां मौजूद थे उन्हें निलंबित किया जाए। बीजेपी विधायक की चेतावनी के बाद सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि अब कमलनाथ सरकार इस मसले को कैसे सुलझाती है।












Click it and Unblock the Notifications