दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों में आज चक्रवाती तूफान 'सागर' का खतरा
नई दिल्ली। दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों में आज चक्रवाती तूफान 'सागर' का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते आज दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अनुमान है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मौसम विभाग की ओर से चक्रवाती तूफान 'सागर' को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

तूफान 'सागर' अदन की खाड़ी से उठा है
विभाग के मुताबिक ये तूफान अदन की खाड़ी से उठा है, विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान 'सागर' की चेतावनी दी थी और मछुआरों को भी समुद्र से लौटने के लिए कहा था।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
कहा जा रहा था कि चक्रवाती तूफान 'सागर' अदन से भारत की ओर बढ़ेगा। इससे रविवार को पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिसका असर देश के दूसरे हिस्सों में भी पड़ेगा इसलिए बंदरगाहों को भी अलर्ट पर रखा है।

दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों में आज चक्रवाती तूफान 'सागर' का खतरा
चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। राजस्थान और हरियाणा में धूल भरी आंधी की भी आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में तूफ़ान की चेतावनी दी है।

तेज बारिश का अनुमान
इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है, इस बीच विभाग ने दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लिये मौसम संबंधी परिस्थितियों को अनुकूल बताते हुये दक्षिणी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में आगामी 23 मई तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना जतायी है।












Click it and Unblock the Notifications