Cyclone Yaas: ओडिशा-बंगाल में Red Alert जारी, CM पटनायक ने की ये अपील
नई दिल्ली, 25 मई। चक्रवाती तूफान 'यास' ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'यास' अभी ईस्ट-वेस्ट के मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है और पिछले 6 घंटो के दौरान यह नार्थ-वेस्ट दिशा की तरफ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है, फिलहाल अभी ये पाराद्वीप से 320 किलोमीटर और बालासोर से 430 किलोमीटर दूर पोजिशन पर है। कल दोपहर में पाराद्वीप- सागर द्वीप और चांदबाली-धामरा के बीच इसके लैंडफॉल होने की संभावना है।
Recommended Video

मौसम विभाग ने कहा है कि ये बहुत ताकतवर तूफान है
मौसम विभाग ने कहा है कि ये बहुत ताकतवर तूफान है, जिसके कारण केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर, बालासोर में भारी बारिश हो सकती है और इस वजह से यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खोरदा और पुरी में भारी बारिश की संभावना है इसके लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रैपिड एक्शन फोर्स की 60 टीमों की तैनाती
'यास' के मद्देनजर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 60 टीमों की तैनाती की गई है। साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार में लोगों से घर से बाहर ना निकलने को कहा गया है। ओडिशा के चांदीपुर में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

असम और मेघालय में भी होगी बारिश
'यास' के कारण 27 मई को बंगाल के मालदा, दार्जिलिंग, दिनाजपुर, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, सिक्किम, बांकुरा, पुरुलिया, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं आंध्र प्रदेश में 25 मई को भारी बारिश के आसार हैं। 26 और 27 मई को असम और मेघालय में मेघ बरस सकते हैं।

सीएम पटनायक चक्रवात 'यास' को लेकर चिंता जताई
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक चक्रवात 'यास' को लेकर चिंता जताई है। नवीन पटनायक ने कहा है कि ऐसे समय में जब हम कोरोना से लड़ रहे हैं, हमारे पास साइक्लोन 'यास' के रूप में एक और चुनौती है। प्राथमिकता हर जीवन को बचाना है, मैं उन सभी चक्रवात प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अपील करता हूं कि वो सब शेल्टर होम में चले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications