Cyclone Shaheen: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, साइक्लोन 'शाहीन' को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। चक्रवात तूफान 'शाहीन' को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया हुआ है। अगर तूफान की ताजा स्थिति की बात करें तो इस वक्त चक्रवात ओमान की खाड़ी और उससे सटे उत्तर पश्चिमी अरब सागर के पास स्थित है और अगले कुछ घंटों में इसके ओमान को पार करने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये तूफान एक गंभीर चक्रवात के रूप में बदल सकता है। फिलहाल आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

अनुमान लगाया गया है कि चक्रवात के प्रबल होने पर हवा की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे (68 मील प्रति घंटे) की रफ्तार की रहेगी मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान चरखी दादरी, मट्टनहेल, बावल, होडल (हरियाणा) बड़ौत, संभल, बिलारी, चंदौसी, नंदगांव, इगलास (यूपी) तिजारा (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने की आशंका है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली (पंजाबी बाग), एनसीआर (गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों के आस-पास हल्की बारिश हो सकती है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं बिहार, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और महाराष्ट्र में आज से लेकर अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं और इसी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

निजी संस्था स्काईमेट

निजी संस्था स्काईमेट

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी तो वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात और तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बरसात होगी। फिलहाल कल के बाद बारिश की गति में कमी आएगी और इसके बाद मानसून कि विदाई संभव है।

South में भी हल्की से तेज बारिश के आसार

South में भी हल्की से तेज बारिश के आसार

स्काईमेट का कहना है कि मानसून कि विदाई 10 अक्टूबर से उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ से वापस जाना शुरू हो जाएगी, जबकि भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि देश में मानसून 6 अक्टूबर से विदा होगा तो वहीं कल से दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका नजर आ रही है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+