Cyclone Michaung: साइक्लोन मिचौंग आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Cyclone Michaung Today Update news: भीषण चक्रवाती तूफान साइक्लोन 'मिचौंग' के मंगलवार 05 दिसंब को आंध्र प्रदेश के तट टकराएगा। जिसकी वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश होगी। ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक साइक्लोन 'मिचौंग' पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

आईएमडी ने आगे कहा कि, साइक्लोन 'मिचौंग' के लगभग उत्तर की ओर समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने की संभावना है और 5 दिसंबर की पूर्वाह्न के दौरान 90 की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच, बापटला के करीब, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है।
साइक्लोन 'मिचौंग' पर बड़े अपडेट
- -भारत मौसम विज्ञान विभाग, IMD ने कहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट तक पहुंचने की आशंका है, जो मंगलवार सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के पास टकराएगा।
- -साइक्लोन 'मिचौंग' की वजह से चेन्नई में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं में, दो व्यक्तियों की बिजली के झटके से मौत हो गई, और एक व्यक्ति की जान उस समय चली गई जब उनके ऊपर बेसेंट नगर इलाके में एक पेड़ गिर गया। इसके अलावा, शहर के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में दो अज्ञात शव, एक पुरुष और एक महिला का पाया गया है।
- -केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात मिचौंग से सामने आई चुनौतियों को लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से व्यापक सहायता का आश्वासन दिया है












Click it and Unblock the Notifications