Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल के बीच 'देवदूत' बनी भारतीय सेना, पुडुचेरी में 100 से ज्यादा लोगों को बचाया
Cyclone Fengal News: पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर दस्तक देने वाला चक्रवाती तूफान फेंगल ने जमकर कहर बरपाया। तूफान की चपेट में आकर चेन्नई में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह 5:30 बजे तक चक्रवात पिछले छह घंटों में आगे नहीं बढ़ा है और चेन्नई से 120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थिर रहा।
इस बीच भारतीय सेना ने पुडुचेरी में 100 से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। दक्षिण भारत क्षेत्र में कार्यरत चेन्नई गैरिसन बटालियन के भारतीय सेना के जवानों को रविवार की सुबह पुडुचेरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया गया।

पुडुचेरी जिला कलेक्टर के रात करीब 1 बजे अनुरोध किए जाने पर एक अधिकारी, छह जूनियर कमीशन अधिकारी और 62 अन्य रैंकों से युक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कॉलम को तुरंत तैनात किया गया। टीम रात 2 बजे चेन्नई से रवाना हुई और रात भर में 160 किलोमीटर की दूरी तय करके सुबह करीब 5:30 बजे पुडुचेरी पहुंची।
पांच फीट तक बढ़ा पानी, 100 लोगों को बचाया
मेजर अजय सांगवान के नेतृत्व वाली टीम को पुडुचेरी पहुंचने पर कृष्णा नगर क्षेत्र की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। कृष्णा नगर के कुछ इलाकों में पानी का स्तर लगभग पांच फीट तक बढ़ गया, जिससे लगभग 500 घरों के निवासी फंस गए।
भारतीय सेना द्वारा बचाव अभियान के दौरान किए गए प्रयास सुबह 6:15 बजे शुरू हुए, जिसमें पहले दो घंटों में 100 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया।
तीन जगहों के लिए रेड अलर्ट
वहीं IMD के अनुसार फेंगल के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों में उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में गहरे दबाव में कमजोर होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications