Cyclone Ditwah Updates: बेहद खतरनाक है ' दित्वा', 4 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें नाम का मतलब
Cyclone Ditwah Updates: मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना साइक्लोन सेनयाल का खतरा अभी पूरी तरह से टला भी नहीं था कि एक और तूफान ने दहशत पैदा कर दी है। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक लो प्रेशर एरिया ताकतवर Cyclone Ditwah में तब्दील हो गया है, जिसकी वजह से केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और इसके लिए रेडअलर्ट जारी किया गया है।
कहा जा रहा है कि ये साइक्लोनिक प्रेशर बहुत ज्यादा ताकतवर है, जब ये तट से टकराएगा तो भयंकर हवाएं चलेंगी और जमकर बारिश होगी।

मौजूदा स्थिति की बात करे तो ये अभी श्रीलंका में पोट्टुविल के पास और चेन्नई से करीब 700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में मौजूद है और तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कारण 27 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
Cyclone Ditwah का नाम यमन ने दिया
आपको बता दें कि Cyclone Ditwah का नाम यमन ने दिया है, जिसका नामकरण उसने अपने मशहूर द्वीप सोकोट्रा के रोमांटिक प्लेस 'डेटवा लैगून' के नाम पर रखा है। जो कि अपनी सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। फिलहाल इस तूफान की वजह से केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटे काफी भारी है।
कई ट्रेनें कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद (Cyclone Ditwah)
श्रीलंका के तटीय इलाकों में भी अलर्ट जारी है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, स्कूल-कॉलेज बंद हैं और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है और तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
प्रशासन से लेकर आम जनता तक सभी को सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार, तूफ़ान के चलते तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन से लेकर आम जनता तक, सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि समय रहते सावधानी बरती जाए, तो जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Cyclone Ditwah के दौरान क्या करें?
- आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर रखें
- सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हों
- टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी अपने पास रखें।
- प्राथमिक उपचार किट
- पीने का पानी
- सूखा राशन (ब्रेड, बिस्किट, चना, गुड़ आदि)
- पावर बैंक
- जरूरी दस्तावेज़ व दवाइयां
- मोबाइल फोन चार्ज रखें
- आपातकालीन नंबर सेव करें
Cyclone Ditwah के दौरान क्या न करें
- समुद्र के पास या बीच पर न जाएं।
- अफवाहों पर विश्वास न करें।
- केवल आधिकारिक स्रोतों की जानकारी पर ही भरोसा करें।
- बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे न खड़े हों।
- पानी भरी सड़कों पर गाड़ी न चलाएं।
- बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं, और जाते समय अपने परिवार को जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications