Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' देखने के लिए बड़ी संख्या में पुरी पहुंच रहे लोग, सरकार ने की ये अपील

Cyclone Dana News: चक्रवाती तूफान 'दाना' ने अपना विकराल रूप धारण कर दिया है। चक्रवात दाना के कारण ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि चक्रवात दाना गुरुवार-शुक्रवार की रात पुरी से सटे भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास टकराएगा।

चक्रवात दाना को देखने के लिए पर्यटकों और लोगों की भारी भीड़ पुरी और अन्य तटीय इलाकों में आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर, कटक और अन्य शहरों से लोग इस तूफान को देखने के लिए पुरी पहुंच रहे हैं। इस बीच, ओडिशा सरकार ने पर्यटकों और लोगों से जल्द से जल्द पुरी छोड़ने के लिए कहा है।

Cyclone Dana News

बता दें, ओडिशा सरकार ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें पुरी में मौजूद पर्यटकों से शहर खाली करने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, ओडिशा सरकार ने चक्रवात दाना के मद्देनजर 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का लक्ष्य है। यह चक्रवात दाना तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है और इससे ओडिशा की आधी आबादी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

क्या है सरकार का प्लान
वहीं, चक्रवात दाना प्रभावित क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) के कर्मी 14 जिलों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। 'फानी' जैसे चक्रवातों से निपटने के अनुभव के साथ, वे 'दाना' के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

तैनाती में 51 ODRAF टीमें और 25 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए 178 अग्निशमन दल स्टैंडबाय पर हैं। हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधन स्टैंडबाय पर हैं, जिन्हें 10 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने का लक्ष्य भी दिया गया है। इतना ही नहीं, निवासियों को स्थानांतरित करने के अलावा, राज्य ने लगभग 6,000 राहत शिविर स्थापित किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+