Cyclone 'Bulbul' हुआ बेहद खतरनाक, इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' का खतरा गहरा गया है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' और खतरनाक रूप ले सकता है। ओडिशा के तटीय इलाके भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, मौसम विभाग वे कहा है कि फिलहाल तो यह कोलकाता से करीब 930 किलोमीटर दूर है और शनिवार शाम तक बहुत खतरनाक तूफान में तब्दील हो सकता है।

मछुआरों को तट पर लौटने के आदेश
विभाग ने इसके मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को तट पर लौटने और अगले आदेश तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 'बुलबुल' से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और एमपी प्रभावित हो सकते हैं, इसी वजह से यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट
विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले में नौ से 11 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में शुक्रवार से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, खास बात ये है कि चक्रवात 'बुलबुल' भारत में इस साल सातवां साइक्लोन होगा। साल की शुरुआत बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'पबुक' के साथ हुई थी और अप्रैल में 'फानी' ने तबाही मचाई थी।

क्या होते हैं 'चक्रवात'
कम वायुमंडलीय दवाब के चारों ओर गर्म हवा की तेज आंधी को चक्रवात कहते हैं, दक्षिणी गोलार्ध में इन गर्म हवा को चक्रवात के नाम से जानते हैं ये घड़ी की दिशा में चलते हैं और उत्तरी गोलार्ध में इन गर्म हवा को हरीकेन या टाइफून कहते हैं, ये घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में चलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
