Cyclone Biparjoy: चक्रवात ने कई इलाकों में मचाई तबाही, 23 घायल, पढ़ें अब तक के 10 अपडेट

अरब सागर के चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' का लैंडफॉल गुरुवार शाम को गुजरात के तट पर हो गया था। तब से वो वहां पर तबाही मचा रहा। अरब सागर से सटे कच्छ जिले का भी बुरा हाल है, वहां पर जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के मुताबिक गुरुवार शाम गुजरात के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान के कारण कम से कम 23 लोग घायल हुए। इसके अलावा बहुत सारे पेड़ उखड़े हैं, साथ ही 950 गांवों में बिजली गुल है।

Cyclone Biparjoy

वहीं चक्रवात बिपारजॉय 2.30 बजे तक नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित रहा। ये अब गुजरात में तो कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसकी वजह से दक्षिणी राजस्थान में मौसम ज्यादा बिगड़ने की उम्मीद है।

चक्रवात से जुड़े 10 बड़े अपडेट
1. बिपारजॉय का लैंडफॉल गुरुवार को शाम 6.30 बजे के आसपास जखाऊ में हुआ। उस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 140 किमी प्रति घंटे थी।

2. तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे मालिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गई। हालांकि 11 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है। तटीय ग्रामीण और रेगिस्तानी इलाकों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटे हैं।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया। गिर जंगल में रह रहे शेरों की सुरक्षा के बारे में भी पीएम ने चर्चा की।

4. चक्रवाती तूफान गुरुवार शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास तटरेखा को पार कर गया, लेकिन इसके बाद वो कमजोर पड़ गया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

5. गुजरात के राहत आयुक्त आलोक सिंह के मुताबिक 24 जानवरों की मौत हुई, जबकि 524 पेड़ गिर गए हैं। इस वजह से 940 गांवों में बिजली नहीं है।

6. मांडवी शहर में पूरी तरह से बिजली गुल रही। तेज हवाओं के कारण जखाऊ-मांडवी रोड के साथ-साथ मांडवी शहर में कई पेड़ उखड़ गए।

7. गुजरात के बिपारजॉय प्रभावित क्षेत्रों से चलने वाली करीब 99 ट्रेनें रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेटेड रहेंगी।

8. गुजरात सरकार ने कहा कि लगभग 1 लाख लोगों को तटीय और निचले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

9. पाकिस्तान ने अपने 82 हजार लोगों को दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों से हटाया है।

10. तूफान की वजह से कराची में बाढ़ और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहां पर भी प्रशासन ने काफी इंतजाम कर रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+