सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सोनिया ने कहा नहीं बचा भाईचारा

नई दिल्ली। हिंसा पर उतारु भीड़ में वृद्धि गंभीर चिंता का मामला है; इस हिंसक भीड़ और सत्ताधारी दल के बीच करीबी वैचारिक रिश्ता है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के दौरान कही।

कांग्रेस वर्किग कमेटी ( CWC) की अध्यक्षता करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस को भारत के सार और विचार की रक्षा के लिए तैयार होना चाहिए "जो यह सरकार नष्ट करना चाह रही है।

अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी भाजपा

अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी भाजपा

सोनिया ने कहा कि भाजपा अपने किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है यही कारण है कि वे झूठ का सहारा ले रहे हैं और बहाने बना रहे हैं। सोनिया ने कहा कि आज यह हालत है कि जहां भाईचारा था,वहाँ विरोधाभास है, जहां सहिष्णुता थी, वहां उत्तेजना है। कश्मीर में जहां पहले शांति रहती थी, वहाँ टकराव, तनाव और डर बढ़ रहा है।

ये लोग रहे शामिल

ये लोग रहे शामिल

बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाग लिया और वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी राष्ट्रपति चुनावों पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी और अन्य CWC सदस्य भी उपस्थित थे।

जमीनी काम में जीरो भाजपा

जमीनी काम में जीरो भाजपा

वहीं CWC की मीटिंग के बाद पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ये सिर्फ नारों और पब्लिसिटी की सरकार है जो टीवी पर तो हीरो दिखती है पर जमीनी कामों में जीरो है। बैठक के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संकट, सरकार की अर्थव्यवस्था का असंतोष, आगामी राष्ट्रपति चुनाव और कांग्रेस संगठन चुनावों में महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मनमोहन ने कहा...

मनमोहन ने कहा...

आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत का आर्थिक विकास तेजी से धीमा हो गया हैष मुख्य रूप से नवंबर 2016 की नोटबंदी की घोषणा के बाद ऐसा हुआ । निजी क्षेत्र का निवेश ढह गया है और अर्थव्यवस्था सार्वजनिक खर्च के एक इंजन पर चल रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+