बेमौसम बरसात आंधी पानी में बर्बाद हुई फसलें, किसानों को हुआ तगड़ा नुकसान, अबकी बार गेहूं और आम होगा महंगा

उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्‍य कुछ राज्‍यों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान आया जिसमें किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा में खेतों में गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल काट कर पड़ी थी तो कई किसानों का गेहूं थ्रेसर करके खेतों में पड़ा हुआ था।

यूपी और हरियाणा के खेतों की तस्‍वीरें और वीडियो जो समाने आए हैं उसमें खेत में गेहूं की फसल भीगे पड़े हुए हैं। वहीं तेज आंधी में आम की फसल का भारी नुकसान हुआ है। पेड़ों में लगी छोटी-छोटी अमिया जमीन पर गिरी नजर आ रही है। गेहूं, सरसों और आम की फसल के आंधी-पानी से हुए नुकसान के कारण इस बार बाजार में इसके दाम बढ़ने की संभावना है।

Rain storm

हरियाणा के भिवानी जहां तूफान और भारी बारिश ने गेहूं की फसल और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान जयनारायण ने कहा "मैं बिहार से हूं। यहां मैंने कुछ खेत ठेके पर लिए थे। धान और गेहूं दोनों में हमें बहुत नुकसान हुआ हैं।

उन्‍होंने कहा बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। हम सरकार से गुहार लगाते हैं कि कुछ राहत दें और हमारी मदद करें। फसल में न तो मशीन चल पा रही है और न ही कटाई हो पा रही है। हमारी मशीनें भी उड़ गईं और मंडी जाते समय गेहूं भी भीग गया।"

वहीं उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में आए आंधी तूफान ने आम के बागों पर कहर बरपाया है। प्रसिद्ध पहासू क्षेत्र में भारी नुकसान की तस्‍वीरें सामने आई हैं। यहां आम की खेती कर रहे एक किसान ने कहा इस साल शुरुआत में ही तूफ़ान आ गया, इसलिए काफ़ी नुकसान हुआ है। काफ़ी फ़सलें गिर गई हैं और आने वाले समय में और गिरेंगी। कम से कम 30% नुकसान हुआ है। उन्‍होंने बताया इस साल आम का उत्पादन कम रहेगा।

ऐसे ही उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में तूफ़ान से आम की फसल को नुकसान, आम किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यहां के एक किसान ने कहा "इस साल तूफ़ान की शुरुआत में ही आ गई थी, इसलिए काफ़ी नुकसान हुआ है... काफ़ी फ़सलें गिर गई हैं, जिसके कारण इस साल आम का उत्‍पादन कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+